आबकारी और परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले
Wednesday, Sep 16, 2026-08:44 PM (IST)
रायपुर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में 12 जिला आबकारी अधिकारी और 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।



इसके अलावा 57 आबकारी उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। इसके साथ ही परिवहन विभाग के उप निरीक्षकों और प्रधान आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।

वहीं मैदानी अमले में शामिल 39 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी बदले गए हैं। इसके साथ ही 12 क्लर्क और 14 ड्राइवर एवं चपरासियों के तबादले भी किए गए हैं। आबकारी विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

