Punjab Kesari MP ads

बोर्ड परीक्षा में बड़ा कांड! छात्रा कैमरा लेकर पहुंची एग्जाम सेंटर, VIDEO वायरल होते ही 5 कर्मचारी सस्पेंड

Wednesday, May 13, 2026-12:43 PM (IST)

CG News : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र में बड़ी लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। बताया गया कि एक छात्रा ने कैमरे से परीक्षा का वीडियो रिकार्ड किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले में विभाग ने केंद्र अध्यक्ष समेत 5 सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से जुड़ा है। जहां परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 में बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जांच में गंभीर चूक हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां एक छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर परीक्षा केंद्र में दाखिल हुई। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने परीक्षा का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जोकि जमकर वायरल हुआ। इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि काफी धूमिल हुई है।

मामले में जांच की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि केंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती थी। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने केंद्र अध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, सहायक केंद्र अध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, सहायक केंद्र अध्यक्ष अनिरूद्ध भोई, पर्यवेक्षक विजिया दुर्गाप्रसाद पटेल और नियमित भृत्य विजिया बुड़ेक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News