Punjab Kesari MP ads

LOVE TRAP का गंदा खेल! दोस्त ने 12वीं की छात्रा के न्यूड फोटो-वीडियो कर दिए वायरल, पीड़िता पहुंची थाने

Saturday, May 09, 2026-03:31 PM (IST)

ग्वालियरः एमपी के ग्वालियर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कक्षा 12 की छात्रा को युवक से दोस्ती करना भारी पड़ा है। आरोप है कि युवक ने प्यार का झांसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रूपए की मांग की गई। जब छात्रा ने मना कर दिया तो मनचले ने लड़की के रिश्तेदारों को उसके न्यूड फोटो-वीडियो भेज दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए है।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024 में ग्वालियर थाना क्षेत्र निवासी एक 19 वर्षीय छात्रा की मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों पहली बार एमिटी यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार में मिले थे। इस दौरान बातचीत के बाद दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ गए। युवक ने दोस्ती और फिर प्यार का झांसा देकर लड़की के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाए। आरोप है कि युवक ने फोटो-वीडियो हटाने के बदले एक लाख की मांग की गई। लेकिन, लड़की ने उसे पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही दोनों में बातचीत बंद हो गई।

आरोप है कि युवक ने छात्रा से बदला लेने की भावना से न्यूड फोटो-वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिचितों के भेज दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता के उसके दोस्तों, रिश्तेदारों के फोन आने लगे। घटना की जानकारी पर छात्रा समेत परिजनों के पैरों तले से मानों जमीन खिसक गई हो। लेकिन, पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और ग्वालियर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ग्वालियर थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वालों को सचेत कर दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News