Punjab Kesari MP ads

हिन्द रक्ष बने भक्षक! लक्ष्मण दादा की अयोध्या बनी कुरुक्षेत्र, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Thursday, Jun 11, 2026-04:14 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों भाजपा नेता और हिन्द रक्षक संगठन ने कार्यकर्ताओं के द्वारा कुत्तों को खाना खिलने की बात पर आरएसएस के कार्यकर्ता पर घेर कर मारपीट करने का आरोप लगा था। मामले में तूल तब पकड़ा जब आरएसएस ने थाने का घेराव किया, साथ ही प्राणघातक हमले का मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसके बाद भाजपा नेता के घर पथराव भी हुआ। वही इस मामले में भाजपा नेता और हिन्द रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि कैसे वह मारपीट कर रहे हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें पूरी घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के उषा नगर की है। जहां सुयश शिकायत कर्ता का पति और चेतन पाटिल आरएसएस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, कुत्तों को खाना खिलाने की बात पर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद विधायक मालिनी गौड़ और एकलव्य सिंह गौड़ के समर्थक विधानसभा 4 के पूर्व प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे साथी शानू उर्फ़ सौरभ डिगे विधायक के पीए प्रणय चित्तोड़ा और अन्य ने मिलकर जमकर मारपीट की थी। जिसमें चेतन पाटिल और मौके पर मौजूद महिलाओं के साथ भी मारीपट करने के आरोप लगे।

वही पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर प्राणघातक हमला और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया पर इतने दिन निकल जाने के बाद भी अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि सभी आरोपी क्षेत्र में खुल्ला घूम रहे हैं।

वहीं खास बात यह कि जिस दिन मुकदमा दर्ज किया गया था उसके बाद भाजपा नेता के दुकान पर अज्ञात लोगों तोड़फोड़ द्वारा की गई थी। इसके साथ ही सौरभ डिगे के घर के बहार खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ हुई थी उसकी शिकायत लेकर भाजपा कार्यकर्ता और हिन्द रक्षक संगठन के लोग शिकायत करने पहुंचे थे। तब भी वीरेन्द वही मौके पर मौजूद था और पुलिस पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का दबाव बना रहे थे पर पुलिस ने आवेदन लेकर जांच की बात कही।

इसी बिच गुरुवार को दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए जिसमें वीरेंद्र और अन्य साथी चेतन और अन्य लोगों के साथ घेर कर जमकर मारपीट करते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात तेज हो गई है अब देखना होगा पुलिस कितनी जल्दी गिरफ्तारी करती है।

PunjabKesari

देर से ही सही पर संगठन जागा, लंबे समय से था कार्रवाई का इंतजार

आरोप है कि भाजपा के कई पदादिकारियों को ऑफिस में बैठा कर मारपीट की जाती रही है। लेकिन भाजपा के किसी बड़े पदादिकारी ने कभी कार्यवाही करना तो छोड़ो बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। अब आरएसएस के कार्यकर्ता के साथ संगठन मारपीट की घटना बर्दाश्त नहीं कर पाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के बड़े पदादिकारियों ने पहले कार्रवाई कर दी होती तो शायद आज आरएसएस का कार्यकर्ता इस तरिके से मार नहीं खाता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News