बड़ा कांड! भाजपा नेता संग रिसॉर्ट में मिली टीचर, पति ने पुलिस के साथ रंगे हाथ पकड़ा, VIDEO वायरल
Tuesday, May 05, 2026-01:17 PM (IST)
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका को उसके पति ने कथित तौर पर एक भाजपा पदाधिकारी के साथ रिसॉर्ट में पकड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा वार्ड निवासी अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध हैं और विरोध करने पर वह उसे और बच्चों को प्रताड़ित करती है। पति का यह भी कहना है कि पत्नी बच्चों के साथ मारपीट करती थी और उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाती थी।
पीड़ित के अनुसार, 25 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी एक रिसॉर्ट में मौजूद है। इसके बाद वह पुलिस और महिला आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचा। वहां उसने देखा कि उसकी पत्नी और भाजपा से जुड़े असरार अहमद एक कमरे में बंद थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला—करीब आधे घंटे बाद नेता बाहर आया और कुछ समय बाद पत्नी भी बाहर निकली। इस दौरान पति ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
मामले के सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। पत्नी ने पति के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। उसने पलटवार करते हुए पति पर नशे की लत और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही है, यहां तक कि उसने दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की।
शिक्षिका ने यह भी कहा कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां उसने ही निभाई हैं, जबकि पति ने कभी सहयोग नहीं किया। रिसॉर्ट में मौजूदगी को लेकर उसने साफ किया कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और इसमें कोई गलत बात नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। इस घटनाक्रम ने बालोद में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ा दी है।

