मंदसौर हत्याकांड: आखिर पकड़ा गया 'नपा अध्यक्ष' की हत्या करने वाला आरोपी

1/19/2019 12:45:34 PM

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मनीष बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में सरेंडर किया है, जिसके बाद पुलिस उसे मंदसौर लेकर आई है।  हत्या करने के बाद से ही बैरागी फरार हो गया था। फिलहाल पता नही चल पाया है कि, बैरागी ने बंधवार की हत्या क्यों की, इसके पीछे उसका मकसद क्या था। पुलिस मंदसौर ले जाकर उससे पूछताछ करेगी।

PunjabKesari
 

इससे पहले आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी चल रही थी। शुक्रवार को गरोठ क्षेत्र में भी बैरागी की खोजबीन के लिए लगभग पांच जगह छापामार कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार. मनीष एक सप्ताह से तीन-चार जगह अपने खास साथियों को कह चुका था कि, जल्द ही बड़े आदमी को निपटाऊंगा। शुक्रवार को नपा अध्यक्ष का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ अन्य कई भाजपा नेता-कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। 

PunjabKesari
 

मनीष बैरागी ने ही चलाई थी गोली
शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया था कि बुधवार को गोली मारने वाला स्वयं उनका करीबी और भाजपा नेता मनीष बैरागी पिता मोहनलाल बैरागी है। मौका मुआयना करने पर पुलिस को एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई थी जो कि भाजपा कार्यकर्ता मनीष बैरागी की ही थी। जो अक्सर भाजपा के बड़े- बड़े नेताओं के साथ नजर आता रहता है। मनीष बैरागी पर कई आपराधिक मामले दर्ज भी हैं, जिनमें हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले भी हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए यह साफ कर दिया कि,मनीष बैरागी ने ही प्रहलाद बंधवार की हत्या की है। बताया जा रहा है कि विवाद मंदसौर के रिहायशी इलाके की एक जमीन के आवंटन को लेकर हुआ था। बैरागी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स के करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध मामले दर्ज किए गए हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News