Punjab Kesari MP ads

बेहद हैरतअंगेज, शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के के साथ किया रेप, होटल में बुलाकर 16 साल के लड़के के साथ की हद पार

Friday, Apr 03, 2026-08:19 PM (IST)

(कवर्धा): छतीसगढ़ से एक बेहद ही चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराध का ये ऐसा मामला है जो हर किसी के होश उड़ा सकता है। दरअसल यहां पर एक महिला ने नाबालिग लड़के के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। जी हां आप भी चौंक गए होंगे लेकिन कुछ ऐसा ही घटित हुआ है प्रदेश के जिला कवर्धा Kawardha में।   

26 वर्षीय शादीशुदा महिला पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़के साथ दुष्कर्म का आरोप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से क्राइम के इस मामले से हर कोई हिल गया है। 26 वर्षीय शादीशुदा महिला पर 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़के अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी दोस्ती आरोपी महिला से  सोशल मीडिया के माध्यम से  हुई थी।

दोस्ती होने के बाद में बातचीत बढ़ी  और मुलाकातें होने लगी। जब मुलाकातें होने लगी और लगातार बातचीत बढ़ गई तो 1 मार्च को आरोपी महिला ने नाबालिग को होटल में बुलाया।  भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाकर पहले तो उसको भावना वाली बातों में लिया और फिर मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी महिला ने बालक को को डराया तो मानसिक दबाव में गया पीड़ित

वहीं इस सनसनीखेज  घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित लड़के को धमकाया। इस खौफ से लड़का इतने  मानसिक तनाव में चला गया कि कुछ समय तक  पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सका। फिर किसी तरह से बालक ने साहस जुटाया और परिजनों को अपने साथ हुए घटनाक्रम से वाकिफ कराया। इसके बाद  मामला थाने तक  पहुँचा।

लिहाजा कवर्धा पुलिस ने इस संगीन मामले पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। लिहाजा पुलिस इस सनसनीखेज मामले की हर एंगल से तहकीकात कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News