Punjab Kesari MP ads

प्रदेश अध्यक्ष पद से काफी ऊंचा है सिंधिया का कद- मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

Friday, Aug 30, 2019-04:01 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में सिंधिया के कांग्रेस के खिलाफ बगावत के सुर उठने के बाद पार्टी में भूचाल सा आ गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दावेदारी को पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने नकारते हुए कहा कि यह कुछ लोगों द्वारा उड़ाई गई अफवाह है। उन्होंने कहा कि सिंधिया का कद इतना बड़ा है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश करने की जरूरत ही नहीं है। पार्टी हाईकमान उनकी कार्यशैली और क्षमता को बखूबी जानती है इसलिए उन्हें मांगने की जरुरत नहीं वे जो पद चाहेंगे वो उन्हें मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद कांग्रेस महासचिव के पद से काफी छोटा है।

PunjabKesari

वहीं सज्जन सिंह वर्मा ने गृहमंत्री बाला बच्चन के लिए ताल ठोकते हुए कहा कि बाला बच्चन को गृहमंत्री के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष भी बना देना चाहिए उन्होंने कहा कि मैंने अपना मत ठीक वैसे ही रखा है जैसे कि मंत्री इमरती देवी ने सिंधिया को महाराष्ट्र की कमान दिए जाने को लेकर अपना मत व्यक्त किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News