फिर विवादों में मंत्री विजय शाह, अब कार्यकर्ता से खुद के जूते पहनाते आए नजर
Saturday, Nov 01, 2025-05:03 PM (IST)
(खंडवा): ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के चलते विवादों में थे, अब एक और वीडियो के सामने आने के बाद वो चर्चा में आ गए है। इस बार वह एक कार्यकर्ता से अपने जूते पहनवा रहे हैं। घटना गुरुवार की है, जब नर्मदानगर में मुख्यमंत्री ने बैकवॉटर में मगरमच्छ छोड़ने के पहले मां नर्मदा की पूजा की थी।
सीएम मोहन यादव जमीन पर बैठकर हवन कर रहे हैं तो वहीं मंत्री विजय शाह पीछे खड़े होकर एक कार्यकर्ता को जूते पहनाने का इशारा करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है शाह कार्यकर्ता को जूते की ओर इशारा करते हुए पननाने के लिए बोल रहे है
पहले कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान के चलते सुर्खियो में थे
विजय शाह का विवादों से पुराना नाता है। पहले उनकी कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी पर खासी किरकरी हुई थी, अब कार्यकर्ता से जूता पहनाने को लेकर विवादों में आ गए हैं।

