Punjab Kesari MP ads

जंगल में नाबालिग से गैंगरेप: तीन युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी, चीखती-चिल्लाती रही पीड़िता नहीं आया तरस

Friday, May 01, 2026-02:40 PM (IST)

MP Crime News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में से शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि लड़की अपने दोस्त से मिलने गई थी। तभी तीन बाइक सवारों ने उनके साथ हैवानीयत की हदें पार की। आरोप है कि दोस्त को जंगल में बंधक बनाकर मारपीट की। नाबालिग लड़की को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पन्ना के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां बुधवार को एक नाबालिग लड़की को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दरअसल, लड़की अपने ही किसी परिचित दोस्त से मिलने गई थी। युवक के साथ उसका एक अन्य दोस्त भी आया था। बताया गया कि तीनों एक सुनसान जगह पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी मौके पर तीन बाइक युवक पहुंचे। बाइक सवारों ने उन्हें डराया-धमकाया। साथ ही पुलिस थाने में लेकर जाने की बात कही।

आरोप है कि तीनों ने उनके मोबाइल, नकदी व अन्य सामान भी छीन लिया। जबरन बाइक पर बैठाकर साथ ले जा रहे था। इसी बीच रास्ते में जंगल में बाइक को रोककर दोनों दोस्तों को बंधक बनाया गया। उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इसी के साथ ही लड़की को झाड़ियों में ले गए और दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि तीनों युवकों ने बारी-बारी से दरिंदगी की। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर फरार हो गए।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News