Punjab Kesari MP ads

दोस्त के साथ जंगल में मंदिर के दर्शन करने गई युवती से गैंगरेप, दरिंदों ने दोस्त को भी पीटा

Friday, Apr 17, 2026-03:46 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी):  इंदौर के महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। केलोद गांव के बेरछा जंगल में हुई इस घटना में अब संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी किए गए हैं। पीड़ित युवक-युवती के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल बेरछा के जंगल में एक मंदिर में युवती अपने दोस्त के साथ दर्शन करने गई थी। इस बीच वहां पर कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने इसके बाद युवती से गैंगरेप किया और उसके दोस्त के साथ जमक मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद ग्रामीण इंदौर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अब तक 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती लगन सा बाबा मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान जंगल में आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूरे मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News