Punjab Kesari MP ads

हड़कंप, महिलाओं की जांच के दौरान 14 और 16 साल की नाबालिग लड़कियां निकलीं गर्भवती, आशा कार्यकर्ता के पैरों तले हिली जमीन

Wednesday, Nov 19, 2025-07:00 PM (IST)

(इंदौर): इंदौर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आय़ा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर होने से हड़कंप मच गया है।  दो नाबालिग लड़कियो के गर्भवती होने का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक महू के एक अस्पताल में पिछले दिनों गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के लिए आशा कार्यकर्ता कुछ महिलाओं को लेकर पहुंची थीं। जांच के दौरान डॉक्टरों ने दो लड़कियों की उम्र 14 और 16 साल बताई, जो पहले से ही गर्भवती थीं।

ऐसा सुनते ही स्वास्थ्य कर्मचारी हैरान रह गए और फौरन पुलिस को सूचना दी। दोनों को अस्थायी आश्रय स्थल भेज दिया है। पहचान के बाद आलीराजपुर और झाबुआ की बाल कल्याण समितियों को सूचना भेज दी है। पता लगाने की कोशिस की जा रही है कि लड़कियां किसके साथ रह रही थीं और कौन जिमेदार है।

अलीराजपुर और झाबुआ से भागकर आए इन किशोर-किशोरियों के मामलों ने विभागीय निगरानी और आंगनबाड़ी सर्वे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपना तर्क रखते हुए कहा है कि उन्हें चुनाव की जिमेदारियों में लगाया था जिससे चलते वो नियमित सर्वे नहीं कर पा रहीं। लिहाजा विभाग पता लगाने में जुटा है कि चूक किस स्तर पर हुई है और कौन जिम्मेवार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News