हॉस्टल रेप केस में सनसनीखेज खुलासा, अश्लील वीडियो दिखाकर लड़कियों से ज्यादती करता था आरोपी

8/11/2018 10:19:09 AM

भोपाल : प्राइवेट हॉस्टल में हुए रेप केस में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी अश्वनी शर्मा कई लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। वह अश्लील वीडियो दिखाकर लड़कियों के साथ ज्यादती करता था। अब तक सामने आ चुकी तीन युवतियों ने साइन लैंग्वेज के जरिए दिए बयान में एक अन्य युवती का भी शारीरिक शोषण होने की बात पुलिस को बताई है।

भोपाल के अवधपुरी में जिस हॉस्टल में ये घटना सामने आई है, वो सरकारी अनुदान पर चलता था। उसी हॉस्टल की दो लड़कियों ने भोपाल में अवधपुरी थाने के बाद इंदौर के हीरा नगर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है। ये दोनों सगी बहनें हैं।

शिकायत के अनुसार आरोपी हॉस्टल संचालक अश्विनी शर्मा ने उन दोनों का सेक्सअुल हैराससेंट किया। इन दोनों सगी बहनों ने ये भी ख़ुलासा किया कि अश्विनी शर्मा ने हॉस्टल की एक अन्य छात्रा के साथ भी ज़्यादती की थी और फिर उसका गर्भपात करा दिया था। वो छात्रा अब लापता है। उसकी तलाश जारी है।

PunjabKesari

इससे पहले रेपकांड के आरोपी अश्विनी शर्मा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी हॉस्टल संचालक पर तीन FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News