MLA देवकी कर्मा ने किया सीसी सड़क का भूमिपूजन, दशरथ पारा से कंपोस्ट शेड तक होगा निर्माण

1/28/2022 9:05:51 PM

दंतेवाड़ा: (विश्वजीत सरकार) स्थानीय विधायक देवती कर्मा ने बचेली वार्ड 1 में लगभग 40 लाख की लागत से बन रही सड़का भूमिपूजन किया। सड़क की मांग स्थानीय लोग और वार्ड पार्षद कई सालों से कर रहे थे। लौह नगरी, बचेली नगर के वार्ड 01 में सीसी सड़क के निर्माण कार्य के लिए, बचेली नगर पालिका परिषद में अधोसंरचना की मदद से मुख्य मार्ग से लेकर दसरथ पारा होते हुए कंपोस्ट शेड तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।    

चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुरू हुए विकास कार्य  

सड़क का भूमिपूजन मुख्य अतिथि विधायक देवती कर्मा के करकमलों से किया गया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष उस्मान खान ने कहा नए साल की शुरुआत के साथ ही पालिका जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका क्षेत्र में विकास के पहिये को गति देने शुरू कर दिया है। लगातार हो रहे पालिका क्षेत्र के तहत करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन से नगरवासियों में उत्साह हैं। 

जरूरत के हिसाब से होगा विकास कार्य

वहीं नगर पालिका अध्यक्षा पूजा साव ने कहा कि नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता को पूरा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास कर रही हूं। उन्होंने बताया कि सभी विकास कार्य मूलभूत एवं जन सुविधाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया हैं कि सभी जनप्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से नगर के विकास के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। धीरे-धीरे जन आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य विकास कार्यों का भी भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाए जाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News