बेटी के जन्मदिन पर जमकर थिरकी विधायक रामबाई, देखिए अनोखा अंदाज

Tuesday, Jan 12, 2021-04:01 PM (IST)

दमोह(इम्तियाज चिश्ती): अपने दंबग अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली दमोह विधायक रामबाई की आपने अब तक फटकार, ललकार, देखी होगी लेकिन अब उनका एक निराला अंदाज देखने को मिल रहा है। दमोह विधायक रामबाई का एक मस्ती भरा डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी बेटी के जन्मदिन की पार्टी का बताया जा रहा है। दबंग विधायक के रुआविला चेहरे पर मस्ती भरे अंदाज़ हर किसी को भा रहे हैं।

PunjabKesari

दमोह के पथरिया से दबंग विधायक रामबाई  के किस्से तो आपने खूब सुने और देखें भी किस तरह अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़काती  नज़र आती रहीं। लेकिन अब जो वीडियो उनका वायरल हो रहा है उसमें ना सरकारी अफसर है और ना कर्मचारियों को फटकार। बल्कि विधायक महोदय डांस करती नज़र आ रही है।

PunjabKesari

उनका यह रुप देख हर कोई सोचने को मजबूर है कि क्या यह वही रामबाई है जो बात-बात पर भड़क जाया करती थी। लेकिन आज मौका है उनकी बेटी मेघा सिंह परिहार के जन्म दिन का। उन्होंने बर्थडे केक काटा और अपने रिस्तेदारों के साथ जमकर ठुमके लगाये।

PunjabKesari

वहीं सभी ने बेटी मेघा सिंह को शुभकामनाएं, दुआएं दी। ये अंदाज कभी-कभी देखने को मिलता है विधायक रामबाई वरना आये दिन धमकी भरे वीडियो वायरल होते रहते है। आज का ये अंदाज़ जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News