मकर संक्रांति के दिन फूड प्वाइजनिंग के कारण 100 लोग बीमार, अस्पताल में अफरा-तफरी

Sunday, Jan 15, 2023-02:54 PM (IST)

सीधी (अनिल सिंह): मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोन नदी के किनारे मकर संक्रांति के दिन लगे मेले में हड़कंप मच गया। यहां फुल्की और चाट खाने के बाद 100 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रामपुर नैकिन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चुरहट सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बीमार लोगों से भरा अस्पताल  

सीधी के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेड़ा के पास सोन नदी के किनारे महेश्वर घाट में मकर संक्रांति के दिन मेला लगा था। यहां मेले में फुल्की और चाट खाने के 1 घंटे बाद लोग बेहोश होकर गिरने लगे। वहीं जानकारी लगते ही अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए नजदीकी रामपुर नैकिन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या इतनी थी कि बेड तक नहीं उपलब्ध हो रहे थे। जबकि कुछ मरीजों को चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 100 से अधिक लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

हाथों में ड्रिप लेकर घूमते नजर आए लोग

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोग रामपुर नैकिन के आसपास गांव कुआं भितरी ममदर और झलवार के रहने वाले हैं। हालांकि फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों के इलाज के लिए पर्याप्त स्टाफ भी नहीं ना ही कोई व्यवस्था थी, लोग ड्रिप हाथ में लेकर घूमते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और डीआईजी मौके के लिए रवाना हो गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News