गौ सेवा केंद्र तिलवारा में मृत पड़ी है गौ माता ,धीरे धीरे हो रही दर्जनों गौ माता की मौत,मध्य भारत मोर्चा ने किया स्टिंग ऑपरेशन
5/30/2023 6:46:47 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): गौ सेवा केंद्र तिलवारा में धीरे-धीरे गायों की मौत हो रही है। यह खुलासा मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों ने गौ सेवा केंद्र में जाकर किया है। उन्होंने वहां पर पहुंचकर मीडिया के सामने वीडियो लाए हैं जिसमें वहां के बुरे हालात नजर आ रहे हैं। नगर निगम द्वारा संचालित इस गौशाला में करीब 1000 गाय हैं लेकिन यहां पर व्यवस्था कहीं भी नजर नहीं आ रही है। जो तस्वीरें निकल कर सामने आई हैं उसमें देखा जा रहा है कि कई गाय की डेड बॉडी गौशाला के अंदर ही पड़ी हुई है तो कई गाय भूख और प्यास से तड़प रही है।
मध्य भारत मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ यादव और सदस्य आशीष मिश्रा ने कहा कि हमें गौ सेवा केंद्र में लापरवाही की शिकायत मिली थी जिस की हकीकत को सामने लाने के लिए हमने स्टिंग ऑपरेशन किया और तस्वीरें सामने लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस गौशाला में अगर कोई जाता है तो उनका मोबाइल बाहर ही रखवा लिया जाता है। ऐसे में हमने गोपनीय कैमरे का प्रयोग करते हुए यह तस्वीरें लाई है।
लाखों का फंड व्यवस्था बेहाल
जबलपुर में गौ माता की सेवा के लिए लाखों का फंड आ रहा है। तिलवारा की इस गौ सेवा केंद्र में 20 से ज्यादा कर्मचारी भी लगे हुए हैं। जो भी आवारा गाय होती है उनको पकड़ कर यहां पर लाया जाता है मकसद यह होता है कि गौ मालिक से जुर्माना वसूला जाए और तब तक यहां पर गौ माता को रखा जाए लेकिन यहां पर गाय लगातार बढ़ती जा रही हैं लेकिन यहां पर भोजन और पानी की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है जिससे कि धीरे-धीरे गौमाता की मौत भी हो रही है। मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि अगर यहां पर व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो हम जल्द ही बड़ा आंदोलन करते नजर आएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bahraich News: दुर्घटना के बाद बढ़ा विवाद और चाकूबाजी में वृद्ध समेत 2 घायल

नरेश उत्तम पटेल ने OP राजभर और संजय निषाद पर साधा निशाना, कहा- ‘भाजपा में उन्हें बोलने की भी छूट नहीं’

बेजुबान पशुओं को मारकर मुनाफा कमाने वाला ठेकेदार गिरफ्तार, जहर खाने के कुछ घंटे बाद ही मर जाता था जानवर

महानगर में डेंगू का कहर जारी, जानें कितने और मरीज आए सामने