ग्राम नकटी के ग्रामीणों के साथ हमेशा खड़े सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश CM को पत्र लिख कह दी ये बड़ी बात
Thursday, Jul 02, 2026-10:39 AM (IST)
रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल हमेशा से ग्राम नकटी के ग्रामीणों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने 7 जून 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि, ग्राम नकटी के चारागाह में निर्मित गरीब परिवार के आवास को हटाकर वहां पर विधायक कालोनी निर्माण कराया जाना उचित नहीं है। गरीबों के आवास को छोड़कर शेष जमीन पर ही विधायक कॉलोनी के निर्माण की अनुमति दी जानी चाहिए।
सांसद अग्रवाल ने 27 जून 2026 को भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग लेकर गरीबों के मकान न तोड़े जाने के लिए कहा था। लेकिन 28 जून की रात जब वो समिति की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली के लिए रवाना हुए तभी देर रात पुलिस और प्रशासन ने गांव को घेर लिया और सुबह मकान को तोड़ना शुरू कर दिया।



