Punjab Kesari MP ads

MP Election: कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी का पेट्रोल पंप सील, फ्री में भरा जा रहा था पेट्रोल

Saturday, Nov 24, 2018-10:56 AM (IST)

बालाघाट: प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी का पेट्रोल पंप एसटीएफ की टीम ने सील कर दिया है। बीते दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की की रैली में जा रहीं गाडियों में फ्री में तेल भरा जा रहा था जिसकी शिकायत एसटीएफ को मिलने के बाद एह कार्रवाई की गई। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार बालाघाट में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा का आयोजन किया गया था। इसी जनसभा में शामिल होने के लिए आए कार्यकर्ताओं की गाड़ी में फ्री में पेट्रोल भरा जा रहा था। जिसकी शिकायत किसी व्यक्ति ने एसटीएफ को की थी। इसके बाद तहसीलदार अपनी टीम के साथ वारासिवनी रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार रामबाबू देवांगन ने पेट्रोल पंप सील कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News