MP Election: TV Acterss ''दिव्यांका त्रिपाठी'' ने भी डाला वोट, की लोगों से ये अपील

11/28/2018 4:41:12 PM

भोपाल: लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ लगी हुई है। इस बीच पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस बीच अलग-अलग जगह बड़ी हस्तियां भी वोटिंग के लिए लाइन में लगे हुए दिखाई दी। टीवी की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने वोट डाला और सभी से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील भी की। उन्होंने भोज विश्वविद्यालय में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग ने अपना अंबेसडर बनाया है।

PunjabKesari

टेलीविजन जगत में 'ईशी मां' नाम से फेमस, यानि दिव्यांका त्रिपाठी। भोपाल की ही रहने वाली हैं और अपने टैलेंट से टीवी की दुनिया में भोपाल का नाम रोशन कर रही है| भोपाल के नूतन कॉलेज से पढ़ीं दिव्यांका ने आकाशवाणी में बतौर अनाउंसर और एंकर अपना करियर शुरु किया था। इसके बाद में उन्होंने सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं। टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से दिव्यांका देश भर में सबकी पसंद बन गई और इशिता के नाम पहचानी जाने लगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News