Government Recruitment में बड़ा बदलाव: सिर्फ Eligibility Test से होंगे सभी चयन, 1 साल की भर्ती अब सिर्फ 2 महीने!
Thursday, Feb 12, 2026-01:19 PM (IST)
भोपाल: सरकारी भर्ती प्रक्रिया अब सिर्फ़ एलिजिबिलिटी टेस्ट पर आधारित होगी मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रणाली में बड़ा सुधार होने वाला है। अब कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) केवल पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा, और विभाग सीधे उम्मीदवारों का चयन उनके स्कोरकार्ड के आधार पर करेंगे।
समय बचत, प्रक्रिया तेज़ अब सिर्फ़ 2-2.5 महीने में भर्ती!
पुरानी प्रणाली में भर्ती में 1 से 1.5 साल लगते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह समय घटकर केवल 2 से 2.5 महीने रह जाएगा। उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए बार-बार परीक्षा देने की ज़रूरत नहीं होगी।
नई व्यवस्था – ESB की भूमिका सीमित, विभाग करेगा फाइनल सिलेक्शन
अब ESB केवल एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित करेगा और स्कोरकार्ड जारी करेगा। चयन की पूरी प्रक्रिया विभाग खुद संभालेंगे। इससे विभाग अपनी जरूरत के अनुसार खाली पदों को जल्दी भर सकेंगे और युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों तक पहुँच आसान होगी।
मंजूरी जल्द – इस महीने कैबिनेट मीटिंग में फाइनल हो सकती है
सरकारी नियमों में बदलाव का ड्राफ्ट तैयार है। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर में कैबिनेट मीटिंग में इसे फाइनल मंज़ूरी मिल जाएगी।

