BJP संगठन में बड़ा बदलाव: ग्वालियर के बाद भोपाल की भी जिला कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े चौंकाने वाले नाम शामिल
Tuesday, Feb 10, 2026-07:00 PM (IST)
ग्वालियर: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर और भोपाल महानगर जिले के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। ग्वालियर की सूची में कुल 34 नेताओं और भोपाल की सूची में 37 नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, महानगर स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी तैयारियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नए पदाधिकारियों में संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यकर्ताओं और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से ग्वालियर महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।

