Punjab Kesari MP ads

MP News: दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का अचानक निधन, प्रदेश अध्यक्ष भी हुए दुखी; सोशल मीडिया पर जताया दुख

Wednesday, Aug 26, 2026-04:55 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश कांग्रेस में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां रतलाम जिले में एक साथ दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का निधन हुआ है। दोनों दिग्गज नेताओं के निधन की खबर से प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में शोक की लहर है।
 

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "रतलाम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे श्री बंसीलाल गांधी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे। उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"
 

जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, "रतलाम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जनाब नासिर कुरैशी साहब के इंतिक़ाल की ख़बर बेहद दुखद है। नासिर साहब ने कांग्रेस के लिए ख़ुलूस के साथ अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं। उनका जाना कांग्रेस और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है। मेरी गहरी हमदर्दी परिवार, तमाम अज़ीज़ों और सभी चाहने वालों के साथ है। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मक़ाम अता करे।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News