छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद फूलो देवी ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Tuesday, Jul 18, 2023-01:13 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फूलो देवी महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थी उन्होंने आज इस पद से दिया इस्तीफ़ा दे दिया है। वे पिछले साढ़े 7 से महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद सभाल रही थी। फूलो देवी के इस्तीफे से छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल सा आ गया है।
सांसद फूलो देवी नेताम ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि फूलो देवी नेताम ने इस्तीफ़ा देने की कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन उन्होंने अनुरोध किया है कि इस पद पर किसी अन्य महिला नेत्री को मौका दिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा को पत्र लिखकर सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा कि मैं आपका धन्यवाद करती हूं कि मुझे महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का मौका मिला।