Punjab Kesari MP ads

लगातार हो रही नियुक्तियों के बीच BJP की बड़ी बैठक, हेमंत खंडेलवाल ने कह दी ये बड़ी बात

Wednesday, May 06, 2026-04:18 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया विभाग की बड़ी बैठक के बाद विपक्ष पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक तय कार्यपद्धति पर चलने वाली पार्टी है, जहां हर मोर्चा—चाहे मीडिया हो या संगठन स्पष्ट जिम्मेदारियों के साथ काम करता है।

खंडेलवाल ने बताया कि आज हुई मीडिया विभाग की बैठक में सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जा सके। वहीं कांग्रेस के प्रस्तावित किसान आंदोलन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी अन्नदाता की सच्ची चिंता नहीं की। ऐसे में उन्हें किसानों के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है और समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। बारदाने की कमी के चलते खरीदी में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर भी हमला बोला और कहा कि उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि 2004 से पहले कांग्रेस ने किसानों के लिए क्या किया। अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को आत्ममंथन और आत्मचिंतन करने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News