MP का सबसे पुराना बरगद का पेड़, ढाई एकड़ में फैली हैं इसकी शाखाएं, देखिए तस्वीरें....

Saturday, Aug 21, 2021-06:52 PM (IST)

मंडला (अरविंद सोनी): आपने बरगद के बड़े और पुराने पेड़ तो खूब देखे होंगे। लेकिन मध्यप्रदेश के मंडला जिले में 5 सौ साल पुराना एक बरगद का पेड़ आपको हैरत में डाल देगा। जी हां यह विशाल बरगद का पेड़ करीब पांच सौ साल पुराना है। जो कि करीब ढाई एकड़ में फैला हुआ है। मंडला जिले के पाला सुंदर गांव में मौजूद इस पेड़ को यहां के लोग विशेष त्योहार में पूजते हैं।   

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Mandla, Banyan tree, 500 year old tree, Historical

बरगद को भारत का राष्ट्रीय वृक्ष माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में इस पेड़ की पूजा भी की जाती है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा विशाल बरगद का पेड़ दिखाने जा रहे हैं। जो करीब ढाई एकड़ में फैला हुआ है। ये पेड़ करीब 5 सौ साल पुराना है। ये बरगद का पेड़ मध्यप्रदेश के सबसे बड़े पेड़ों में माना जाता है। मंडला से 60 किलोमीटर दुर पाला सुंदर गांव हमेशा से जीवाश्मों के लिऐ जाना जाता है। ये गांव पुरातात्विक धरोहरों के अलावा प्राकृतिक धरोहरों क़ो भी समेटे हुए है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Mandla, Banyan tree, 500 year old tree, Historical

इस बरगद के पेड़ की विभिन्न शाखाएं जमीन क़ो छूकर नया पेड़ भी तैयार करती हैं। इस पेड़ के आस पास झाड़ियां ही झाड़ियां हैं और उसके पास लहलहाती फसलें भी हैं। पेड़ के नीचे कुछ दिए रखे हुए हैं। जिसको लेकर पंजाब केसरी के संवाददाता अरविंद सोनी ने ग्रामीणों से जानकारी ली, तो उनका कहना था की लोग विशेष पर्वों मे यहां पहुंचते हैं और इस बरगद की पूजा करते हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Mandla, Banyan tree, 500 year old tree, Historical

इस पेड़ की लंबाई चौड़ाई देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। पांच सौ साल पुराने इस पेड़ से निकली शाखाओं के कारण नए पेड़ बन रहे हैं।  जिसके चलते इस बरगद का फैलाव ढाई एकड़ तक फैल चुका है। लोगों का मानना है कि ये पेड़ पांच सौ साल पुराना है। जो कि वैज्ञानिक शोध का विषय है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News