MP School Timing Change: ठंड से बचाने बच्चों के लिए बड़े बदलाव, जानिए अब कितने बजे से लगेंगी क्लास!

Saturday, Nov 15, 2025-12:47 PM (IST)

हरदा। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सुबह की ठिठुरन और धुंध के कारण बच्चों को स्कूल जाते समय खासा मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए हरदा जिले में सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर घोषणा की है कि 17 नवंबर 2025, सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।

क्या है नया आदेश?

यह आदेश शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों पर लागू होगा।

नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं, जो पहले सुबह संचालित होती थीं, अब सुबह 9 बजे शुरू होंगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध सभी स्कूल भी इस आदेश के दायरे में हैं।

क्यों लिया गया फैसला?

हरदा जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया था।

अभिभावकों की ओर से भी लगातार स्कूल समय बदलने की मांग उठ रही थी।

शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

मौसम का असर

हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर एमपी के मौसम में देखने को मिल रहा है।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और जबलपुर में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

लोग भी सुबह बाहर निकलने से बच रहे हैं, ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना और भी चुनौतीपूर्ण था।

स्कूलों को पालन करना अनिवार्य

शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी स्कूलों को नए समय का सख्ती से पालन करना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जा सकती है। यह बदलाव फिलहाल ठंड के मौसम तक लागू रहेगा।

बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं:

विभागीय अधिकारियों ने साफ किया है कि मौसम के अनुसार आदेश में आगे भी बदलाव संभव है।

यह कदम बच्चों को बढ़ती ठंड से राहत पहुंचाने के साथ-साथ अभिभावकों के मन में भरोसा कायम करने का प्रयास है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News