Punjab Kesari MP ads

MP में 60 हजार की शराब समेत ढाई लाख का लहान जब्त, पुलिस ने 10 आरोपी भी पकड़े

Saturday, Apr 27, 2019-07:17 PM (IST)

देवास: आचार संहिता को लेकर पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां सघन चैकिंग अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच देवास में भी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां के उदयनगर क्षेत्र के पिपरी गांव में पुलिस ने 60 हजार रुपए की करीब 600 लीटर अवैध शराब जब्त की है। साथ ही भारी मात्रा मे 5 हजार किलो लहान भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने जब्त लहान को लगे हाथों नष्ट भी कर दिया है। इस बीच 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते लगातार सघन चैकिंग अभियान चला रही है। देवास में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें पुरुष के साथ साथ महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं इस कार्रवाई के बाद से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News