Punjab Kesari MP ads

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर MP के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Thursday, Feb 27, 2020-12:01 PM (IST)

भोपाल: आज अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि है। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी पुण्य तिथि पर श्रंद्धाजलि अर्पित की है। वहीं आजाद की जन्मस्थली अलीराजपुर जिले के चंद्र शेखर आज़ाद नगर में उन्हें श्रंद्धाजलि देने वालों का मेला लगेगा। प्रदेश सरकार की ओर से दो मंत्री जीतू पटवारी ओर सुरेंद्र सिंह बघेल, कांग्रेस की ओर से कांतिलाल भूरिया सहित अलीराजपुर और झाबुआ जिले के सभी विधायक श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।

PunjabKesari

हालांकि बीजेपी इस समारोह में शामिल नहीं होगी। बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद गुमानसिंह डामोर अलग से श्रद्धांजलि समारोह कर वीर शहीद को आज़ाद को नमन करेंगे। कांग्रेस ने अपने ट्विटर से ट्वीट शेयर करते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

सिंधिया ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News