MP कांग्रेस कमेटी में हो सकती है बड़ी सर्जरी, 500 नेताओं की होगी छुट्टी

Friday, Jun 07, 2019-03:47 PM (IST)

भोपाल: प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की गाज कांग्रेस नेताओं पर गिरने वाली है। संगठन में बड़ा फेर बदल होने जा रहा है। जिसमें तकरीबन 500 पदाधिकारियों को बदला जा सकता है। जिनमें से कईयों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा तथा कई पदाधिकारियों की नई एंट्री हो सकती है।

PunjabKesari

इस संबंध में कार्य शुरु हो चुका है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने जिलों से कार्यकारिणी के कामकाज की रिपोर्ट मांगी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी अभी काफी लंबी-चौड़ी है। इसमें महामंत्री, उपाध्यक्ष और सचिवों की संख्या 12 सौ के करीब है। कार्यकारिणी में बड़ा फेर बदल होगा। पीसीसी मंडलम और सैक्टर के गठन पर भी फैसला लेने वाली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News