मुस्लिम शख्स ने 8 साल पहले हिंदू लड़की से की लव मैरिज...दोनों के परिवारों ने स्वीकार नहीं तो अब अपनाया हिंदू धर्म

Saturday, Oct 01, 2022-01:38 PM (IST)

मंदसौर(प्रीत शर्मा): मंदसौर में लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे है। इस बार फिर से एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू धर्म अपना लिया है। मंदसौर में हिंदू धर्म अपनाने का 4 माह के बीच यह तीसरा मामला है। पूर्व में सबसे पहले मुस्लिम शख्स जफर ने हिंदू धर्म अपनाया था। उसके बाद जोधपुर निवासी इकरा ने इशिका बनकर हिंदू धर्म के लड़के से प्रेम विवाह किया। जिसके बाद अब निसार मोहम्मद मुस्लिम धर्म त्याग कर सोनू सिंह बन गए है।

PunjabKesari

मंदसौर में धर्म परिवर्तन का तीसरा मामला सामने आया है। इस बार मुस्लिम निसार मोहम्मद सोनू सिंह बन गए है। सोनू सिंह बनने के बाद उन्होंने दुबारा हिंदू लड़की से हिंदू रीति रिवाजों से शादी भी की है। शुक्रवार को निसार मोहम्मद को मंदसौर के गायत्री मंदिर में पूरे विधि विधान से हिंदू धर्म में परिवर्तित किया गया। जिसमे पूर्व में हिंदू धर्म अपनाने वाले चैतन्य सिंह ने इनकी मदद की। इस दौरान सोनू सिंह को गोबर और गोमूत्र सहित पंचतत्व स्नान भी करवाया गया। बताया जा रहा है कि सोनू सिंह मंदसौर के धामनार गांव के रहने वाले है।

PunjabKesari

इनका पुश्तैनी काम सोना चांदी के जेवरात की करोगती करना है। धर्मांतरित हिंदू सोनू सिंह बताते है कि, उन्हें 8 वर्ष पहले उज्जैन में हिंदू धर्म की लड़की रानी कायस्थ से प्रेम हो गया था। जिसके बाद इन दोनों ने शादी भी की। लेकिन दोनों के परिवारों ने इनकी शादी को स्वीकार नहीं किया। वर्तमान में इस दंपत्ति का एक 5 वर्षीय बेटा भी है। सोनू सिंह ने यह भी बताया कि उनकी बचपन से ही हिंदू धर्म में रुचि रही है। बड़ा होने के बाद उन्होंने पूजा पाठ भी शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वो सनातन धर्म को ही मान रहे थे। मुस्लिम के तौर पर वर्तमान के सोनू सिंह के पास सिर्फ उनका नाम ही था। जिसे भी उन्होंने शुक्रवार को बदल लिया।

PunjabKesari

अपने पति के हिंदू धर्म अपनाने के फैसले के बाद इनकी हिंदू पत्नी रानी कायस्थ बहुत खुश है। उनका कहना है कि मेरे पति पहले मुस्लिम समाज समाज में थे। लेकिन फिर भी शुरू से हिंदू धर्म के रीति रिवाजों का पालन करते आए है। मामले में पूर्व में धर्म परिवर्तन करने वाले चैतन्य सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्होंने ही सोनू सिंह को संबल प्रदान कर धर्म परिवर्तन को लेकर प्रयास किया। चैतन्य सिंह का मानना है कि यह धर्म परिवर्तन नहीं बल्कि यह वापसी है। मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने जानकारी देते हुए बताया है की, निसार को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि हमारी पुरानी पीढ़ियां मुस्लिम ही थी। इसलिए क्यों ना हम भी सनातन धर्म को स्वीकार कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News