MP में खूबसूरत मॉडल की रहस्यमयी मौत! मुस्लिम बॉयफ्रेंड अस्पताल में छोड़कर फरार, प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान
Monday, Nov 10, 2025-02:43 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की 27 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। सोमवार तड़के उसका मुस्लिम बॉयफ्रेंड कासिम उसे गंभीर हालत में भैंसाखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने जब लड़की को मृत घोषित किया तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पोस्टमॉर्टम के दौरान खुशबू के प्राइवेट पार्ट, चेहरे और कंधे पर चोट के गहरे निशान पाए गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बॉयफ्रेंड कासिम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
खुशबू सोशल मीडिया पर ‘डायमंड गर्ल’ नाम से मशहूर मॉडल थी और इंस्टाग्राम पर उसके 12 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे।
वह बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी और मॉडलिंग के साथ एक कैफे में नौकरी करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं फरार बॉयफ्रेंड कासिम की तलाश जारी है। अब सवाल उठ रहा है — क्या ये प्रेम कहानी का अंत हत्या में हुआ?

