नागौर हादसा: उज्जैन के 12 मृतकों की लिस्ट आई सामने, 4 बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल

8/31/2021 4:23:31 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): राजस्थान के श्रीबाला जी के पास हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की सूची जारी हुई है सभी मृतकों की पहचान उज्जैन जिले के सज्जन खेड़ा व दौलतपुर गांव के हैं। नागौर हादसे में मृतक व घायालों के नामों की लिस्ट लेकर जैसे ही जिला कलेक्टर व एसपी गांव पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। मृतकों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। एसपी ने 12 मौत की पुष्टि की है साथ ही आश्वासन दिया कि घायलों के बेहतर उपचार के लिए वहां के प्रशासन से बातचीत चल रही है। सीएम के आदेश पर हम यहां पहुंचे हैं।

राजस्थान के नागौर में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत व 6 के घायल होने की पुष्टि उज्जैन जिला धीश आशीष सिंह ने कर दी है। जिसमें 3 नाबालिक बच्चे व 1 बच्ची है। मृतकों में 60 व अधिक उम्र के 6 बुजुर्ग महिला/ पुरुष हैं व 6 महिला/पुरुष 18 से 60 उम्र के बीच के भी हैं। सभी यात्रि 12 सीटर जीप में थे। राजस्थान के बालाजी के पास एक ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के ग्राम - सज्जन खेड़ा, पांचायत - बिछदौड़ इष्टमुरार व ग्राम - दौलतपुर, पंचायत - अमरपुरा उज्जैन नीवासी 18 लोग रामदेवरा दर्शन करने गए थे, दोनों ही गांव 1 से 2 km की दूरी पर मृतकों व घायलों के परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है। जिला कलेक्टर व एसपी भी गांव पहुच कर परिजनो व ग्रामीणों से मिल रहे है जिसका वीडियो भी सामने आया है।।

मृतकों की सूची ग्राम सज्जन खेड़ा, पंचायत बिछड़ोद इष्टमूरार, तहसील घट्टिया जिला उज्जैन
1.गोपाल सिंह गहलोत उम्र 55 वर्ष।
2.सज्जन बाई पति गोपाल सिंह गहलोत उम्र 48 वर्षिय।
3.सम्पत्त बाई पति पुरालाल चौहान उम्र 65 वर्ष।
4.उमराव पिता भगीरथ जी उम्र 38 वर्ष।
5.राधा बाई पति उमराव उम्र 32 वर्ष।
6.लीला बाई पति किशन लाल उम्र 65 वर्ष।
7.साहित्य पिता धर्मेंद्र सोलंकी उम 8 वर्ष।
8.प्रवीण पिता रामचंद्र उम्र 14 वर्ष।
9.धुली बाई पति मांगीलाल जी उम्र 70 वर्षिय।
10.तेजुबाई पति सिद्धनाथ उम्र 70 वर्ष।
11.संतोष पिता पुरालाल उम्र उम्र 36 वर्ष।
12.सुमित पिता संतोष चौहान उम्र 13 वर्ष।
घायलों की सूची...ग्राम दौलतपुर, पंचायत अमरपुरा तहसील घट्टिया जिला उज्जैन
1.संजा बाई पति रमेश उम्र 65 वर्ष
2.भंवर बाई पति गणपत उम्र 42 वर्ष
3.रंभाबाई उम्र...
4.सुमन पिता मोतीराम उम्र 11 वर्ष
5. केसरबाई उम्र...
6.बाबूलाल पिता भगीरथ उम्र 60 वर्ष।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News