11 फरवरी को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 1 लाख 75 हजार मामले किए गए है चिन्हित

Friday, Feb 10, 2023-06:59 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इस वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन कल प्रदेश के सभी न्यायालयों में किया जाएगा। लोक अदालत में 1 लाख 75 हजार मामलों को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए प्रदेश भर में 1330 खंडपीठ का गठन किया गया है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजीव कर्महे ने बताया कि 11 फरवरी को उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालय, श्रम न्यायालय, कुटुंब न्यायालय और अन्य न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित दीवानी अपराध एवं विद्युत संपत्ति कर सहित सभी प्रकार के मामलों का निराकरण किया जाएगा। 11 फरवरी को आयोजित नेशनल लोक अदालत में उच्च न्यायालय की तीनों पीठ में कुल 14 खंडपीठ एवं अधीनस्थ न्यायालय में 1316 खंडपीठ का गठन किया गया है। इससे मध्य प्रदेश में 13 सीटों का गठन किया गया है, जिसमें लगभग एक लाख 75 से अधिक प्रकरण तथा तीन लाख से अधिक लिटिगेशन को लोक अदालत के लिए रेफर किया गया है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों को निराकृत करने पर कोर्ट फीस पक्षकार को वापस होती है। लोक अदालत में दोनों पक्षकार की जीत होती है। किसी भी पक्ष की लोक अदालत में हार नहीं होती। नेशनल लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामला रखकर सौहार्दपूर्ण तरीके से विवाद को निपटाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News