Kanker: नक्सलियों ने पर्चे फेंककर पुलिस की गिरफ्तारी को बताया झूठा, स्थानीय लोगों को पकड़ रही है पुलिस

Friday, Apr 28, 2023-01:17 PM (IST)

कांकेर (लीलाधर निर्मलकर): कांकेर के अंतागढ़ विकासखंड में नक्सलियों ने खूड़गांव के पास भारी मात्रा में पर्चे फेंके हैे। नक्सलियों ने पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी का खंडन किया है। नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चे में कहा गया है कि कुछ दिन पहले हुए गिरफ्तारी को पुलिस नक्सल संगठन से जोड़ा जा रहा है। उस गिरफ्तारी से नक्सल के किसी संगठन से वास्ता नहीं है। आम ग्रामीण को पुलिस नक्सली बताकर गिरफ्तार किया है। इसका नक्सली संगठन खंडन करता है। रावघाट एरिया कमेटी के नाम से प्रेस रिलीज पर्चा सड़क पर फेंककर खंडन किया है। नक्सलियों ने पर्चे में यह भी आरोप लगाया है कि कैंप के आड़ में नक्सली स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर रही है।

नक्सलियों ने पर्चे फेंककर आरोप लगाया है कि पानीडोबीर गांव के ग्राम सभा सदस्य को नक्सली बताकर गिरफ्तार किया है, जो सरासर झूठ है और कुछ ग्रामीणों के ऊपर झूठा वारंट लगाकर पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

PunjabKesari

दंतेवाड़ा में शहीद हुए थे 10 जवान  

गौरतलब है कि एक दिन पहले दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर डीआरजी जवान से भरी गाड़ी को उड़ा दिया। आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान शहीद हो गए। अरनपुर समेली कैंप के बीच नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस हमले में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई है। 

नारायणपुर में भी नक्सली उत्पात

नक्सली उत्पात जिला के ओरछा मुख्य मार्ग को नक्सलियों ने फिर एक बार निशाना बनाया है। अलग-अलग जगह रोड खोदे और पत्थर पेड़ डालकर रोड जाम किया है।
ओरछा मुख्य मार्ग के धनोरा ग्राम से लेकर ओरछा इंडिया गेट कहे जाने वाली जगह तक नक्सलियों ने लगभग 6 किलोमीटर क्षेत्र को प्रभावित किया है। माओवादियों ने रोड में लाल बैनर और पोस्टर भी टांग रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News