Punjab Kesari MP ads

NCL के सीनियर मैनेजर के घर CBI का छापा, लाखों की काली कमाई का खुलासा

Sunday, Sep 09, 2018-02:35 PM (IST)

भोपाल : सिंगरौली में NCL के जयंत कोल परियोजना में पदस्थ सीनियर मैनेजर के ऑफिस और आवास पर CBI ने छापा मारा है। छापे में करीब 75 लाख की काली कमाई का खुलासा हुआ है। NCL के जयंत कोल परियोजना में शैलेन्द्र पसारी सीनियर मैनेजर के रूप में पदस्थ हैं। CBI को शैलेन्द्र पसारी की आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद CBI जबलपुर ने पसारी के ऑफिस और आवास पर एक साथ छापा मारा।
PunjabKesariCBI देर रात उनके आवास और ऑफिस में पहुंची। इसके बाद करीब 75 लाख की काली कमाई का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार अभी और खुलासे हो सकते हैं। शैलेन्द्र पसारी से भी पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News