Punjab Kesari MP ads

दिवाली पर मिलावटी मिठाइयों का खतरा! धमधा क्षेत्र में सफाई और गुणवत्ता पर लापरवाही

Tuesday, Oct 14, 2025-08:54 PM (IST)

धमधा (हेमंत पाल) : दिवाली का पर्व नज़दीक है, और हर घर में मिठाइयों की खुशबू फैलने लगी है। लोग अपने परिजनों और मित्रों को उपहार में मिठाई देकर खुशियां बांटते हैं। लेकिन सोचिए अगर यही मिठाई मिलावटी या अस्वच्छ वातावरण में बनी हो, तो मिठास की जगह कड़वाहट छोड़ सकती है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक में स्थित धमधा, बोरी और लिटिया जैसे कस्बों में इन दिनों मिठाई की दुकानों पर मिठाई बनाने का काम ज़ोरों पर है। लेकिन अधिकांश दुकानों में साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

PunjabKesari

लापरवाही की बात करें तो वहां वर्कर ना तो मिठाई बनाने वाले दस्ताने (ग्लव्स) का इस्तेमाल कर रहे हैं, ना ही आसपास का माहौल स्वच्छ है। गंदे बर्तनों में मिठाई तैयार की जा रही है और उसे कांच की अलमारियों में आकर्षक तरीके से सजाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी अस्वच्छ मिठाइयां खाने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। जैसे फूड पॉइजनिंग, संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियां।

इस मामले में जब धमधा एसडीएम सोनल डेविड से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान गुणवत्ताहीन और अस्वच्छ वातावरण में मिठाई तैयार करने वालों पर प्रशासन की सख़्त नज़र है। फूड इंस्पेक्टर के साथ मिलकर दुकानों की जांच कराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News