भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस और लेफ्ट जैसी मानसिकता वाले लोगों को उखाड़ फेंकना है

Wednesday, Feb 04, 2026-08:32 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरेशी) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज देवास दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर भर में स्वागत के लिए बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए। देवास पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्याम टेलर का माल्यार्पण, साफा पहनाकर और आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान किया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में संगठन की रीढ़ साबित होगा और प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट को विघटनकारी मानसिकता वाली पार्टी बताया और युवाओं से ऐसे लोगों को उखाड़ फेंकने की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News