राजा रवि वर्मा पुरस्कार से नवाजी गई ग्वालियर की नीता पहारिया

7/13/2022 6:11:45 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): कलाकारों खासकर चित्रकारों की चित्रकला (drawing) को प्रोत्साहित करने के लिए बना राष्ट्रीय स्तर का चित्रकार राजा रवि वर्मा पुरस्कार (raja ravi verma award) पाने की ख्वाहिश देश के लगभग सभी चित्रकारों को होती है और इसी सम्मान से नवाजी गई हैं ग्वालियर (gwalior) कि वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर की चित्रकार नीता पहारिया (neeta paharia gwalior)। जिन्हें दिल्ली (new delhi) में भारत सरकार (india government) के संस्कृति मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में चित्रांजलि कार्यक्रम के दौरान ये अवार्ड पाने का गौरव हासिल हुआ है। 

सालों की कड़ी मेहनत से तैयार होती है एक चित्रकला: पहारिया

नीता पहारिया (neeta paharia gwalior) का कहना है जिस तरह से एक कड़ी मेहनत के बाद एक डॉक्टर और इंजीनियर और वैज्ञानिक बनता है। उसी तरह से सालों की तपस्या के बाद एक चित्रकार का जन्म होता है। उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार (national award) मिला है। जिससे कला जगत का सम्मान भी बढ़ा है। चित्रकार राजा रवि वर्मा पुरस्कार केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी (kishan reddy) और अन्य अतिथियों के हाथों से प्राप्त करके ग्वालियर वापस लौटी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News