Punjab Kesari MP ads

कुख्यात आरोपी बंदर गिरफ्तार...चोरी का माल भी बरामद

Monday, Jan 30, 2023-07:18 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश साहिल उर्फ बच्चा उर्फ बंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऊंची इमारतों पर भी आसानी से चढ़ जाता है, और इसी का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे देता है। बदमाश आजाद नगर क्षेत्र में कई चोरियां कर चुका है। फिलहाल ताजा मामले में आरोपी द्वारा चोरी की गई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।

PunjabKesari

दरअसल फरियादी मुजफ्फर अंसारी द्वारा आजाद नगर पुलिस थाने में शिकायत की गई थी कि जब वह नमाज पढ़ने के लिए शाम करीब 6 बजे घर से बाहर गए हुए थे, तभी क्षेत्र का कुख्यात बदमाश साहिल उर्फ बच्चा उर्फ बंदर निवासी नूरीनगर झुग्गीझोपड़ी घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और मोबाइल चुराकर फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने तुरंत सूचना पर शिकायत दर्ज कर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश साहिल उर्फ बच्चा और बंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा चोरी किया गया माल बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी थाने का निगरानी बदमाशों की लिस्ट में शामिल है, जिसके चलते पुलिस कई दिनों से बदमाश की तलाश कर रही थी। आरोपी से कई और चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जानी है। पुलिस को संभावना है कि पूछताछ में कई और चोरी के खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल बदमाश अपनी कद काठी के कारण आसानी से ऊंची इमारतों पर चढ़ जाता है और चोरी की वारदातों को अंजाम दे देता है, इसी के चलते क्षेत्र के लोग इसे बच्चा उर्फ बंदर कहकर पुकारते हैं। अब आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News