अब अचलेश्वर महादेव के दर्शन भी होंगे ऑनलाइन,जानिए कैसे

8/8/2018 7:11:59 PM

ग्वालियर : रियासतकालीन श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर शहर के प्रसिद्ध शिवालयों में से एक है। यहां हर रोज़ सैंकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं। वहीं सावन के महीने में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई बार ज्यादा भीड़ के कारण बहुत से भक्त लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पाते और दूर से ही दर्शन कर लौट जाते है। 
PunjabKesari
लेकिन अब मंदिर समिति ने भक्तों की परेशानी को दूर करने का फैसला लिया है। भक्तों को अब बाबा के दर्शन ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर लाइव  हो सकेंगे। बाबा के भक्त शिरडी के सांई बाबा और उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर सुबह और शाम होने वाली आरती को भी लाइव अपने घर पर बैठे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें मंदिर आने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी के साथ अचलेश्वर महादेव मंदिर का सम्पूर्ण इतिहास और सभी कार्यक्रमों की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी। भगवान के भक्तों के लिए यह व्यवस्था शीघ्र ही लागू होने वाली है। 

PunjabKesari

ऐसे होंगे ऑनलाइन दर्शन
भगवान भोलेनाथ के ऑनलाइन दर्शन के लिए अचलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से पेज को लाइक करना होगा। इसके बाद सुबह शाम की आरती में शामिल हो सकेंगे। मंदिर के पेज पर इसके अलावा मंदिर की शुरूआत से लेकर आज तक की संपूर्ण ऐतिहासिक जानकारी रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News