अब ई-चालान नहीं भरा तो वाहन होगा जब्त

7/30/2018 2:09:48 PM

इंदौर : अब पुलिस ई-चालान नहीं भरने वाले लोगों के वाहन जब्त करेगी। जुर्माना राशि वसूलने और वाहन जब्ती के लिए एएसआई स्तर के अधिकारी उन लोगों के घर भी जाएंगे, जो बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं। इस संबंध में एडीजी अजय कुमार शर्मा ने  बैठक में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। कुछ अधिकारियों ने एडीजी को बताया कि कई वाहन चालक तर्क देते हैं कि वे व्यस्त थे इसलिए चालान की राशि जमा नहीं करवा पाए। एडीजी ने कहा कि अगर उन्हें समय नहीं है तो वे किसी भी चौराहे पर चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मी को जुर्माना राशी जमा करवाकर रसीद ले सकते हैं। बाद में इसे सिस्टम में अपडेट कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

700 वाहन चालकों की बना रहे सूची
एडीजी ने पेडिंग चालानों की संख्या बढ़ने और वाहन चालकों के गंभीर नहीं होने पर नाराज जताई। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले न खुद की चिंता कर रहे हैं और न दूसरों की, इसलिए उनके वाहन जब्त किए जाना चाहिए, ताकि वे परेशान हो और खुद में सुधार लाए। 10 से ज्यादा ई-चालान पेंडिंग रहने वाले 700 वाहन चालकों की सूची बनाई जा रही है। इसके बाद 5 से अधिक बार ई-चालान जारी होने वाले वाहन चालकों की सूची बनाई जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News