अब राघोगढ़ का हर व्यक्ति होगा कैबिनेट मंत्री- जयवर्धन सिंह

12/29/2018 1:31:20 PM

राघोगढ़: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे व कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री जयवर्धन सिंह अब प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। शुक्रवार शाम हुए विभागों के बंटवारे में जयवर्धन को नगरीय विकास और आवास विभाग सौंपा गया है। जिसके चलते अब वह अपने गृह क्षेत्र में कम ही समय दे पाएंगे। मंत्री बनने के बाद जनता के बीच जयवर्धन ने कहा सिर्फ जयवर्धन सिंह ही नहीं आप सब भी कैबिनेट मंत्री बने हो। अब राघोगढ़ का एक-एक व्यक्ति कैबिनेट मंत्री है।

PunjabKesari
 

मंत्री बनने के बाद जयवर्धन सिंह का उनके क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच जयवर्धन सिंह ने मंच से कहा कि, 'आज के बाद जहां भी जाओ, चाहे तहसील हो, थाना हो, चाहे जनपद हो, नगर पालिका हो, चाहे जिला हो याद रखना कि आप भी कैबिनेट मंत्री हो। प्रत्येक सरकारी दफ्तर में जाओ, तो खुद को कैबिनेट मंत्री ही समझना। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, नशा और गलत कामों को कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा। मुझे आपका सहयोग चाहिए, आप तैयारी करो अगले पांच साल में बहुत कुछ करना है। इसके बाद जयवर्धन ने यह भी कहा कि, 'मंत्री बनने के बाद भी वह समय निकालकर माह में दस दिन राघौगढ़ की जनता से मिलने जरूर आएंगे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News