अब भोपाल में भी हिट एंड रन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कार ने कुचला

10/17/2021 12:01:42 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): लखीमपुर खीरी और रायपुर के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां एक कार चालक ने दुर्गा जी को विसर्जन करने ले जाते समय तेज रफ्तार कार भक्तों के पर चढ़ा दी। हादसे में एक युवक को चोट आई है उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

PunjabKesari, Bhopal, Hit and Run, Lakhimpur Kheri, Raipur, Car Accident, Video Viral

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात बजरिया इलाके से 3 दुर्गा झांकी विसर्जन के लिए निकल रही थी। रात करीब 11:00 बजे झांकी बजरिया स्टेशन के पास तिराहे पर पहुंची थी, कि एक कार चालक तेजी से आया और बीच में से निकल गया। हादसे में एक युवक को चोट आई है और कई लोग बाल बाल बच गए। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

घटना के बाद 3 समिति के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। देर रात तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी साई कृष्णा थोटा ने मीडिया को बताया कि बजरिया स्टेशन तिराहे पर एक कार के द्वारा झांकी में सम्मिलित एक लड़के को टक्कर मार दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर घायल बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचा दिया है। बच्चे को मामूली चोट आई है। उसका इलाज करा दिया गया है। पुलिस जांच में लगी है। कार का नंबर निकालने के लिए कैमरा देख रहे है। घटनास्थल से सभी झांकियों को निकाल दिया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News