Punjab Kesari MP ads

जज का फैसला सुनते ही खुद को दी मौत की सजा, नाबालिग को किडनैप करके 24 साल के लड़के ने किया था रेप

Saturday, Jun 25, 2022-05:33 PM (IST)

नर्मदापुरम: 17 साल की लड़की को किडनैप करके दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। केस की आखिरी पेशी थी। जज ने 24 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध होते ही उसे 20 साल की सजा सुनाई। लेकिन जैसे ही उसे जेल ले जाने लगे तो आरोपी कोर्ट में गिर पड़ा। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

दरअसल, नाबालिग को किडनैप करने और दुष्कर्म के जुर्म में 24 वर्षीय युवक राजा कहार जमानत पर था। आरोपी गांव की एक लड़की को अगवा कर भोपाल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के युवक के खिलाफ किडनैपिंग और रेप का केस दर्ज कराया। कोर्ट में केस चला। वह जमानत पर बाहर था। शुक्रवार केस की आखिरी पेशी थी। राजा को पुलिस कस्टडी में जेल ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जेल में दाखिल होने से पहले उसने जहर खा लिया था। सजा सुनते ही वह गिर पड़ा जहां इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं कि युवक के पास जहर कहां से आया।

PunjabKesari

ये था पूरा मामला...
नर्मदापुरम के गांव रायपुर का रहने वाले राजा कहार पुत्र रमेश कहार ने 4 जुलाई 2020 को मोहल्ले की ही 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। राजा कहार जमानत पर था। शुक्रवार को केस की उसकी आखिरी पेशी थी। विशेष न्यायालय में विशेष न्यायाधीश आरती ए शुक्ला ने दोपहर 2.45 बजे 20 साल की सजा सुनाई। इसके बाद पुलिस उसे 3 बजे कोर्ट से जेल ले जा रहा थी। उसी समय जेल के मुख्य गेट के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले गए। देर शाम राजा ने दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News