Punjab Kesari MP ads

अवैध संबंधों के शक में घर बुलाकर शराब पिलाई और किया कत्ल, 24 घंटे में पकड़े आरोपी

Wednesday, May 12, 2021-07:29 AM (IST)

निवाड़ी(कृष्णकांत बिरथरे): प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जान चली गई। दरअसल पूरा मामला निवाडी जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के बेर खिरक का है जहां के संतोष कुशवाहा का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था ऐसा शक महिला के पति को था क्योंकि अकसर संतोष का आना जाना महिला के घर पर था और उसी वजह से महिला के पति और उसके दोस्त ने मिलकर संतोष का गला दबाकर हत्या कर पास के ही एक खेत में फेंक दिया। निवाड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले सिमरा थाना के ग्राम बेर खिरक में 22 वर्षीय युवक संतोष कुशवाहा का संदिग्ध परिस्थितियों शव घनश्याम चौरसिया के खेत में पड़ा मिला था।

PunjabKesari
मृतक के पिता ने 10 मई 2021 को सिमरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने पृथ्वीपुर में प्रेस कॉंफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है जिसके चलते संतोष कुशवाहा की हत्या गांव की ही एक महिला के पति सीताराम कुशवाहा ने अपने साथी महेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर की है।

PunjabKesari

सरोज ने अपने पति के कहने पर संतोष को फोन लगाकर कर घर बुलाया संतोष के घर आने के बाद सरोज के पति और उसके एक ओर दोस्त ने संतोष के साथ बैठ कर पहले शराब पी फिर उसके साथ मारपीट की ओर वहां से दौड़ाकर घनश्याम चौरसिया के खेत पर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव घनश्याम चौरसिया के खेत में फेंक दिया हत्या के मामले मे सिमरा पुलिस ने तीन आरोपी महिला, महिला के पति और पति के दोस्त के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर निवाड़ी न्यायालय में पेश किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News