Punjab Kesari MP ads

देवास में ट्रेन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

Sunday, Nov 17, 2024-04:20 PM (IST)

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में आने वाले बीराखेड़ी रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। आपको बता दें की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को इंदौर रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया, मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बीराखेड़ी रेलवे ट्रैक पर रवि ट्रेन की चपेट में आ गया था। रवि सुबह घर से निकला था हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे मृतक के दो लड़के और एक लड़की है, फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News