उत्तर प्रदेश का कुख्यात आरोपी ओमेर भोपाल में गिरफ्तार, एक साल से काट रहा था फरारी, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
6/13/2022 1:37:07 PM
भोपाल (प्रतुल पाराशर): भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal craim branch) में एक साल से फरार चल रहे पिस्टल के सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमेर बदमाश मुख्तार मलिक का सहयोगी रहा हैं आरोपी ओमेर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का मूल निवासी है। ओमेर पूर्व में 40 कट्टो सहित गिरफ्तार हुआ था। आरोपी ने कुख्यात गुण्डा तोफिक शूटर को पिस्टल सप्लाई की थी। आरोपी पिछले काफी लंबे समय से ठिकाना बदलकर फरारी काट रहा था।
हथियार बेचने का करता था काम
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी से देशी पिस्टल बरामद की है। इसके साथ ही आरोपी लक्जरी गाड़ियो में घूमता था और हथियारो की लेनदेन करता था। 2021 में हथियार की तस्करी में आरोपी ओमेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने तौफिक को हथियार बेचने की जानकारी पुलिस से साझा की है।