खुद को हार्वेस्टर चालक बताकर किसान के खाते से उड़ाए 19 हजार रुपये, पुलिस के पास पहुंचा फरियादी

3/20/2022 7:13:30 PM

गुना (मिस्बाह नूर): गुना के तरावटा गांव के रहने वाले किसान देवी सिंह कुशवाह के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल एक अनजान कॉल ने फोन करके खुद को हार्वेस्टर चालक बताया। अज्ञात शख्स ने किसान देवी सिंह से कहा कि उसे किसी ग्राहक से पैसे लेने हैं, जो उसके खाते में नहीं आ पा रहे हैं, लिहाजा देवीसिंह अपने खाते में वह राशि मंगा ले। इस बीच किसान देवी सिंह भी लालच में आ गये और अपने खाते में रुपए मंगाने के लिए राजी हो गये।

किसान के खाते से उड़ाये 19 हजार रूपये 

तभी फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित देवी सिंह के मोबाइल पर एक लिंक भेजी, जिसे क्लिक करते ही उनके खाते से 10 हजार रुपए उड़ा दिए गए। इसी तरह दो बार और देवीसिंह के मोबाइल पर लिंक भेजकर कुल 19 हजार रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। जब देवीसिंह को पता चला कि वह ठगी का शिकार हुए हैं तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। हालांकि ठगी करने वाले के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह लगातार देवीसिंह के संपर्क में हैं और पैसे लौटाने की बात भी कह रहा है। वहीं किसान देवीसिंह कुशवाह ने अब कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News