सांची स्तूप, खजुराहो सहित 6 जुलाई से खुलेंगे मध्य प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल

7/3/2020 4:09:18 PM

भोपाल: कोरोनावायरस के चलते देश भर में बंद पड़े पर्यटन स्थल 6 जुलाई से खोले जा रहे हैं। इनमें रायसेन सांची स्तूप, छतरपुर के खजुराहो सहित प्रदेश सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने लिखा है कि कल्चरल मिनिस्ट्री और एएसआई के साथ यह निर्णय लिया है कि आगामी छह जुलाई को सभी स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है।

PunjabKesari

रखना पड़ेगा इन बातों का ध्यान
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। क्योंकि पर्यटन स्थल खुलने से बाहरी लोगों का आवागमन बढ़ेगा। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जररुी होगा।1. श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उनके भ्रमण और संपर्क की जानकारी भी एकत्र करना होगा।
2. स्तूप के मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
3. संग्रहालय में पर्यटकों को 20 मिनट तक अंदर रहने का समय दिया जाएगा।
4. एक बार में  निश्चित संख्या में ही पर्यटकों को संग्रहालय में प्रवेश दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News